गेहूँ उपार्जन हेतु 1 व चना उपार्जन हेतु 10 मार्च तक होंगे किसान पंजीयन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर हरदा:-हरदा 27 फरवरी 2024/ रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये पंजीयन 1 मार्च व चना उपार्जन के लिये पंजीयन 10 मार्च तक किये जायेंगे। जिला आपूर्ति अधिकारी हरदा ने बताया कि किसानों के पंजीयन सहकारी समितियों पर स्थापित 75 पंजीयन केन्द्रों पर निःशुल्क किये जायेंगे। इसके अलावा जिले के कॉमन सर्विस सेंटर, एमपी ऑनलाइन कियोस्क, सायबर कैफे व सुविधा केन्द्र सहित 180 पंजीयन केन्द्रों पर निर्धारित शुल्क 50 रूपये देकर पंजीयन कराया जा सकता है। पंजीयन के लिये किसानों को अपने साथ भूमि संबंधी जानकारी, आधार कार्ड, मोबाइल नम्बर जो आधार से लिंक है तथा आधार से लिंक बैंक खाता नम्बर की पासबुक की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। उन्होने बताया कि आधार से लिंक बैंक खाते में ही किसानों की बेची गई फसल का भुगतान किया जायेगा।

317 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!