बरकला, निमाचाखुर्द, खिड़कीवाला सहित 9 दुकान हेतु 2 मार्च तक आवेदन करें

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर हरदा:-हरदा 26 फरवरी 2024/ जिला आपूर्ति अधिकारी हरदा ने बताया कि टिमरनी अनुविभाग की उचित मूल्य दुकान विहीन ग्राम पंचायत बरकला, निमाचाखुर्द, खिड़कीवाला, गोंदागांवकला, अहलवाड़ा, सन्यासा, लछौरा, गोंदागांवखुर्द के लिये खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा उचित मूल्य की दुकान आवंटन के लिये ऑनलाइन आवेदन 27 फरवरी से 02 मार्च तक आमंत्रित किये गये है। उन्होने बताया कि इसके लिये उपभोक्ता सोसाइटी, विपणन सोसाइटी, उत्पादक सोसाइटी, संसाधन सोसाइटी तथा बहुप्रयोजन सोसाइटी के साथ-साथ महिला स्वसहायता समूह अपने क्षेत्र में तथा संयुक्त वन प्रबन्धन की समियां आवेदन कर सकती है। यह आवेदन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की वेबसाइट ‘‘राशन मित्र’’rationmitra.nic.in/newshop पर किये जा सकते है।

Views Today: 2

Total Views: 162

Leave a Reply

error: Content is protected !!