ब्लास्ट पीड़ितों के समर्थन में आज बंद रहेगा हरदा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के पीड़ित लोग न्याय की गुहार लगाने बीते तीन दिनों से शहर के घण्टाघर चौक पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हैं। जिसमें पीड़ित परिवार के साथ सर्वसमाज के लोग भी प्रशासन से उन्हें न्याय दिलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। रविवार को धरना स्थल पर मंडी व्यापारी संघ व व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने पीड़ित लोगों के साथ धरने पर बैठे सर्व समाज के लोगों के साथ चर्चा की गई। वहीं 26 फरवरी सोमवार को सर्व समाज के आह्वान पर हरदा बंद करने को लेकर अपना समर्थन प्रदान किया है। कांग्रेस नेत्री व अधिवक्ता अवनि बंसल का कहना है यह कोई किसी राजनीतिक दल या संगठन की लड़ाई नही है। यह धरना ब्लास्ट से पीड़ित परिवारों को उनके क्षतिग्रस्त मकानों का बाजार मूल्य की हिसाब से मुआवजा देने व मृतकों को 15 लाख की राशि देने का लिखित आश्वासन देने की मांग प्रशासन से कर रहे है। हालांकि, 3 दिनों से जारी भूख हड़ताल के बाद भी कलेक्टर पीड़ित परिवारों से मिलने नहीं आए हैं।

184 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!