पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में एक महिला का शव और मिला

schol-ad-1

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के वार्ड क्र. ३१ में स्थापित पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में प्रशासन की ओर से लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार सुबह फैक्ट्री के पीछे बने एक क्षतिग्रस्त मकान में एक महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। मृतकों की संख्या प्रशासन के हिसाब से अब तक 12 हो चुकी है, जिसमें 10 की शिनाख्त की जा सकी है, 2 महिलाओं की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। हादसे के बाद अब तक प्रशासन के पास 6 लोगों के परिजनों ने अपने परिवार के सदस्यों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें मांगीलाल पिता रामनारायण, गणेश पिता रामेश्वर, जैबुन पति रेहमान, कैलाश पिता राजू, धारासिंह पिता प्यारसिंह और रोहित पटेल के नाम बताए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा दुर्घटना के पीड़ितों की मदद के लिए 4 सहायता केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें दुर्घटना से प्रभावित कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

हादसे से कुछ दूर मिला पटाखों का स्टॉक

जहां ब्लास्ट हुआ उसके कुछ ही दूर मकानों में अवैध रूप से पटाखे रखे जाते थे। प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सर्चिंग अभियान में एक बंद मकान के अंदर प्रशासन को पटाखे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद प्रशासन ने फायर बिग्रेड की मदद से उन पटाखों को पानी डालकर नष्ट किया है। तात्कालीन कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने कहा कि प्रशासन की टीमें लगातार सर्चिंग अभियान में जुटी हुई हैं। जिन घरों में अवैध रूप से पटाखे बनाने की सामग्री मिली है, उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

सोमेश को लिया रिमांड पर

पुलिस ने देर रात कार्यवाही करते हुए एक आरोपी सोमेश अग्रवाल को रिमांड पर लिया है। इसके बाद टीम सोमेश को लेकर घर और पटाखा दुकान पहुंची और आरोपी के घर और दुकान को सील कर दिया। पुलिस ने सील दुकान से कुछ दस्तावेज भी जब्त किए हैं। मामले में पुलिस देर रात तक कार्यवाही करती रही।

Views Today: 2

Total Views: 70

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!