Skip to content
Thursday, 22 October 2026
कृषि सीहोर

किसानों के लिए सिरदर्द बना हिरणों का झुंड, फसलों को पहुंचा रहे नुकसान

2 min read
Text Size:

 जावर- अब खेतों में फसल लहलहाते नजर आ रही है। इन फसलों को इन दिनों हिरणों के झुंड फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। जिसके कारण क्षेत्र के किसान इन हिरणों के कारण परेशान होता हुआ नजर आ रहा है। नगर से लगे तालाब किनारे, कजलास रोड, भाटीखेड़ा मार्ग, मंडी रोड, सेकुखेडा व अन्य स्थानों पर स्थित खेतों में पहुंचकर हिरण व बंदर फसल को चौपट करने में लगे है। इस परेशानी के कारण किसानों कों 24 घंटे खेत पर रहकर फसल की रखवाली करनी पड़ रही है।

यह हिरणों के झुंड खेतों में पहुंचकर फसल को तहस-नहस कर चौपट कर देते है। वैसे ही किसान खाद न मिलने के कारण परेशान है और वहीं हिरणों के झुंड ने किसानों की समस्या को और अधिक बढ़ा दिया है। किसान अनारसिंह ने बताया कि हमारे खेत पर फसल को नुकसान पहुंचाने सुबह-सुबह कई हिरण पहुंच जाते हैं जिन्‍हें हमे कई दूर तक भगाकर आना पड़ता है।
खेत में पहुंच रहे हिरण

किसानों का कहना है कि हिरण के झुंड रात के अंधेरे में खेतों में पहुंचकर फसल को नुकसान पहुंचाते है। हम किसानों को 24 घंटे खेत पर रहकर फसल की रखवाली करना पड़ती है। बता दे कि इन दिनों खेतों में रबी सीजन की फसल लहलहाने लगी है और इस फसल को हिरणों के झुंड खराब कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में हिरणों की संख्या इतनी ज्यादा है कि किसानों को फसल बचाना भी मुश्किल हो जाता है।

जमीन में धंस रही फसल

किसान विजेन्द्रसिंह ने बताया कि जिस जगह से हिरणों का झुंड निकलता हैं वहां से फसल खराब हो जाती है। हिरणों के निकलने के बाद फसल जमीन में धंस जाती है। रात के समय भी खेतों में रखवाली करनी पड़ रही है। यदि रखवाली नहीं करेंगे तो फसल सुरक्षित नहीं रहेगी।

155 Views
What do you think?

Leave a Reply