गुस्से में आकर युवक ने पिया कीटनाशक, मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। छीपाबड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काल्याखेड़ी में एक 22 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक दिलीप उम्र 22 साल के मामा महेश सोलंकी ने बताया कि युवक ने दीपावली के दिन शराब का सेवन कर लिया था। वहीं अपनी मां से शाम को हरदा जाने की जिद कर रहा था। मां ने उसे दीपावली के अगले दिन हरदा आने की बात कही इसी बात से नाराज होकर उसने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। उसे तत्काल उपचार के लिए हरदा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार सुबह 6 बजे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक दिलीप दो भाई और एक बहन है, वो मजदूरी करता था।

157 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!