Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
राष्ट्रीय

कर्मियों-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिटायरमेंट आयु पर बड़ी अपडेट, 60 वर्ष की उम्र में होंगे रिटायर

2 min read
Text Size:

  कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार द्वारा कर्मचारी आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिटायरमेंट आयु की एक तिथि निश्चित कर दी गई है। 60 वर्ष की उम्र में इन्हें सेवा से रिटायरमेंट का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था। जिसमें असम कैबिनेट की बैठक में मुहर लगी है।

सेवानिवृत्ति आयु के लिए एक निश्चित तिथि लागू 

असम सरकार द्वारा कैबिनेट की बैठक में घोषणा की गई है कि सेवानिवृत्ति आयु के लिए एक निश्चित तिथि लागू की जाएगी। जिसके तहत मिनी आंगनवाड़ी केंद्र में कार्य करने वाली आंगनबाड़ी सहायिकाओं सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्ति का लाभ दिया जाएगा। पूरे राज्य भर में यह व्यवस्था लागू की जाएगी।

इस निर्णय के तहत सभी आंगनबाड़ी सहायिकाओं और कार्यकर्ताओं को 60 वर्ष की सेवा पूरी करने के तुरंत बाद आने वाली 30 अप्रैल को सेवानिवृत्ति दी जाएगी। इस निर्णय के तहत ऐसी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाएं जिनका जन्म 2 मई 1964 या एक मई 1965 को हुआ है। उन्हें 30 अप्रैल 2025 को सेवा से रिटायर कर दिया जाएगा। 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर उन्हें सेवा से रिटायर किया जाना है।

प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए कहा गया है कि यह गणना सभी आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत सहायिकाओं और कार्यकर्ताओं की आयु सीमा पर लागू होगी। यूनिफॉर्म रिटायरमेंट तिथि घोषित करने की मुख्य वजह प्रदेश भर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिटायरमेंट प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करना है ताकि उन्हें इसका लाभ मिल सके।

ऐसे में मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सभी सहायकों के लिए सेवा छोड़ने की तारीख 60 वर्ष की आयु पूरी होने के तुरंत बाद के वर्ष की 30 अप्रैल होगी और उनकी सेवाएं इस तिथि से बंद कर दी जाएगी।

 

131 Views
What do you think?

Leave a Reply