एक-एक रन के लिए तरस रहे रोहित शर्मा के लिए रवि शास्त्री ने ये क्या कह दिया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा का वर्कलोड पिछले वर्षों में दोगुना हो गया है। उन्होंने कहा कि बल्ले से फॉर्म में नहीं होने से रोहित की कप्तानी पर भी असर पड़ा है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में रोहित सबसे सफल कप्तान हैं, जिन्होंने मुंबई को पांच खिताबी जीत दिलाई (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में)।

रोहित शर्मा का पिछले सीजन में प्रदर्शन खास नहीं रहा था। उनकी टीम 14 खेलों में केवल चार जीत के साथ स्टैंडिंग में अंतिम स्थान पर रही थी। इस बार भी कुछ ऐसा ही हाल है। रोहित शर्मा बल्ले से उस लेवल पर परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं, जिस तरह की उनसे उम्मीद की जाती है। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है और उसके 10 पॉइंट्स हैं।

शास्त्री ने माना कि बल्ले से फॉर्म में नहीं होने का असर रोहित की कप्तानी पर भी पड़ा है। उन्होंने कहा- यदि आप रन बना रहे हैं तो एक कप्तान के रूप में काम बहुत आसान हो जाता है। मैदान पर बॉडी लैंग्वेज बदल जाती है। जब आप रन नहीं बना रहे होते हैं तो मैदान पर ऊर्जा अलग होती है। आप कोई भी हों, लेकिन निराशा से बच नहीं सकते हैं।

IPL 2023 सीजन MI के कप्तान रोहित के लिए अच्छा नहीं चल रहा है क्योंकि दस मैचों में उन्होंने 18.39 की औसत से 184 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 126.89 है। इसमें दो डक भी शामिल हैं। शास्त्री ने आगे कहा- यह वह जगह है जहां एक कप्तान के रूप में अधिक महत्वपूर्ण है कि आपका प्रदर्शन सामने आए। हालांकि, रोहित के लिए सीजन अभी खत्म नहीं हुआ है। अगर यहां से भी वह फॉर्म में आते हैं तो टीम और उनके लिए रास्ता आसान हो जाएगा।

92 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!