Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

ब्रह्माकुमारीज़ केंद्र पर शिक्षको का किया सम्मान 

2 min read
Text Size:

विकास पवार

बड़वाह – भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर सुराणा नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज़ केंद्र पर शिक्षक दिवस मनाया गया । जहा उपस्थित शिक्षको को सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर केंद्र प्रभारी बी.के वीणा दीदी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक एक मूर्तिकार की तरह होता हैं जो एक पत्थर को तराश कर पूजनीय मूर्ति बना देता हैं , शिक्षक बच्चों के भविष्य का निर्माता होता हैं । जो कच्चे घड़े को मनचाहा आकर में ढाल के समाज की दिशा को बदल देता हैं । वही दीदी ने शिक्षा का दान सर्वश्रेष्ठ दान का प्रतीक बताया । और कहा कि हम धन,भोजन,वस्त्र से किसी के लिए उसकी कुछ समय के लिए मदद कर सकते हैं । किंतु किसी को शिक्षा देकर हम उसे जीवन भर के लिए आत्मनिर्भर बना कर उसका पूरा जीवन सवार सकते हैं ।इस अवसर पर मंचासीन सभी शिक्षको को तिलक लगाकर पुष्प गुच्छ भेट कर माला पहनाकर ईश्वरीय सौगात भेट की गई व सभी को प्रसाद वितरण किया गया ।वही केंद्र से जुड़े सभी लोगो द्वारा दीदियों का सम्मान किया गया । और अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कवर कॉलोनी की पूर्व पार्षद श्रीमती उषा चौहान ने कहा कि यह हमारा परम् सौभाग्य हैं कि हमे भी अपनी आध्यात्मिक उन्नति के लिए शिक्षक के रूप में दीदियों का सानिध्य मिला है । जिन्होंने हमारे जीवन को इतना मूल्यवान व श्रेष्ठ बनाया । कार्यक्रम के अंत मे सभी को शुभकामनाएं देते हुए नितिन भाई ने सभी अतिथियों का आभार माना ।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply