दिव्य शक्ति भवन में चार दिवसीय बाल व्यक्तित्व विकास शिविर आयोजित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सिराली। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सिराली के दिव्य शक्ति भवन में चार दिवसीय बाल व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में बच्चों को राजयोग मेडिटेशन, नैतिक शिक्षा, योग, खेलकूद, डांस, चित्रकला एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां कराई गईं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मनोरंजन के साथ-साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच का महत्व सीखा। शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर आत्मविश्वास, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना का विकास करना रहा। विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया गया। शिविर में योग, मेडिटेशन, कला, संगीत एवं खेलकूद जैसी गतिविधियां बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए लाभदायक साबित हुईं। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम का संचालन बीके भव्यता एवं बीके सरिता बहन द्वारा किया गया।
—————————-

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!