-होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन
अनोखा तीर, हरदा। जिला चिकित्सालय परिसर स्थित महाबली वीर हनुमान एवं मां राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर में स्थापना दिवस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के 20वें वर्ष एवं मां राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी के वैष्णवी स्वरूप त्रिदेवी के 11वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन के तहत 2 मई 2026, शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा पर हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन प्रात: 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक किया जाएगा। वहीं 3 मई 2026, रविवार को ज्येष्ठ कृष्ण द्वितीया पर अभिषेक, हवन एवं पूजन प्रात: 8.30 बजे से प्रारंभ होंगे। इसके बाद रविवार दोपहर 12 बजे से महाआरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों द्वारा सभी भक्तों से परिवार सहित उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया गया है। इस दौरान विशेष रूप से भक्ति रस से सराबोर रसगंगा की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
——————————

