जिपं सीईओ ने पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा गौण्ड शासकों द्वारा स्थापित 52 गढ़ों में से 30 गढ़ों पर उनके ही चरित्र पर ऐतिहासिक नायकों पर केन्द्रित तैयार नृत्य नाटिकाओं के प्रदर्शन कराने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में 10 से 12 नवम्बर तक तीन दिवसीय जननायक गौण्ड इतिहास की नृत्य नाट्य प्रस्तुतियां समारोह आयोजित किया गया है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ ने रविवार को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा पहुँचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार, जिला संयोजक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती जोसेफ ने मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सिंह को कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य टीम की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होने मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि आम नागरिक के आने जाने व वाहन पार्किंग के लिए बेरीकेट्स की व्यवस्था की जाएं। उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार को कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था के संबंध में भी  निर्देश दिए।

193 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!