तीन दिवसीय जननायक गौण्ड इतिहास

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-नृत्य नाट्य प्रस्तुतियां समारोह 10 से 12 नवम्बर तक
अनोखा तीर, हरदा। जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा गौण्ड जनजातीय समुदाय के चरित्र एवं ऐतिहासिक नायकों पर केन्द्रित जननायक गौण्ड इतिहास की नृत्य नाट्य प्रस्तुतियां समारोह के आयोजन के लिए मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा गौण्ड शासकों द्वारा स्थापित 52 गढ़ों में से 30 गढ़ों पर उनके ही चरित्र पर ऐतिहासिक नायकों पर केन्द्रित तैयार नृत्य नाटिकाओं के प्रदर्शन कराने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में 10 से 12 नवम्बर तक तीन दिवसीय जननायक गौण्ड इतिहास की नृत्य नाट्य प्रस्तुतियां समारोह आयोजित किया गया है। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के समारोह के आयोजन के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। उन्होने कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला पंचायत हरदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

179 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!