एसडीईआरएफ जवान को सांप ने डंसा

समय पर इलाज नहीं मिलता तो जा सकती थी जान

अनोखा तीर, हरदा। बुधवार रात करीब 9 बजे एसडीईआरएफ के एक जवान को सांप ने काट लिया। जवान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, एसडीईआरएफ जवान आशीष पिता गोरेलाल यादव, बुधवार रात अजनाल नदी के पेड़ीघाट पर डोल ग्यारस की ड्यूटी पूरी कर रात करीब एक बजे घर लौटा था। दिनभर की ड्यूटी के बाद थकान के चलते वह जल्दी ही गहरी नींद में सो गया। नींद के दौरान आशीष को दाहिने पैर में हल्का दर्द महसूस हुआ। उन्हें शुरुआत में लगा कि शायद चूहे ने काटा है, इसलिए उन्होंने ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया और फिर से सो गए। लेकिन सुबह जब नींद खुली, तो पैर में सांप के काटने के निशान दिखाई दिए। परिजनों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।  ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले जिला पुलिस लाइन में पदस्थ एसएएफ के हेड कॉन्स्टेबल को जहरीले सांप ने काट लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

431 Views

Leave a Reply