Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

“वॉयस ऑफ देवास” के आयोजन में 150 संगीत प्रेमियों ने लिया हिस्सा

2 min read
Text Size:

– फाइनल ऑडिशन आज, विजेताओं को नगद राशि व शील्ड देकर किया जाएगा सम्मानित

देवास। श्री हरि म्यूज़िकल ग्रुप द्वारा प्रस्तुत ” वॉइस ऑफ़ देवास” कराओके पर आधारित गायन प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन 25 जुलाई से शुरू हुआ। मुख्य संरक्षक ग्रुप के प्रेसिडेंट बंटी मंगरोलिया एवं डायरेक्टर मुस्कान राठौर ने बताया कि चामुंडा पैलेस, बीएनपी थाने के पास, आवास नगर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम दिन प्रदेश भर के कुल 150 से अधिक संगीत प्रेमियों ने हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया के आधार पर प्रतिभागियों का चयन होगा। चयनित प्रतिभागियों के लिए सेमीफाइनल और फाइनल राउंड आज 26 जुलाई को आयोजित होंगे। सभी भाग लेने वाले प्रतिभागियों को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में पहुँचने वाले प्रतिभागियों को शानदार पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिसमें प्रथम पुरस्कार 21,000/- व ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार 11,000/- व ट्रॉफी, तृतीय पुरस्कार 5,000/- व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले सभी लोगों को उपहार स्वरूप गिफ्ट भी दिया जाएगा। श्री हरि म्यूज़िकल ग्रुप का यह प्रयास संगीत प्रेमियों को एक मंच प्रदान करने का है, जहां वे अपनी प्रतिभा को खुलकर प्रस्तुत कर सकेंगे। आयोजन टीम ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ इस संगीतमय शाम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को यादगार बनाएं।

691 Views
What do you think?

Leave a Reply