Skip to content
Monday, 26 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बीकानेर में किया 103 अमृत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन

1 min read
Text Size:

राज्यपाल श्री पटेल वर्चुअली हुए शामिल

भोपाल:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विरासत और विकास के प्रतीक देश के पुनर्विकसित 103 अमृत रेलवे स्टेशनों का राजस्थान के बीकानेर में उद्घाटन किया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल राजभवन से बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।समारोह में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 26 हजार करोड़ रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया।

इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता, राज्यपाल के अपर सचिव उमा शंकर भार्गव, जनजाति प्रकोष्ठ राजभवन की सदस्य सचिव श्रीमती जमुना भिड़े सहित राजभवन के अधिकारी गण उपस्थित थे।  

529 Views
What do you think?

Leave a Reply