Skip to content
Monday, 26 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री श्री मोदी के ओजस्वी और प्रेरणादायक वचन सभी को करते हैं प्रेरित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

2 min read
Text Size:

देशवासियों से सतत संवाद का माध्यम है “मन की बात” कार्यक्रम
प्रधानमंत्री श्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया श्रवण

भोपाल:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों से सतत संवाद के अभूतपूर्व माध्यम “मन की बात” के 121 वें संस्करण का श्रवण अत्यंत प्रेरणादायक रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि यह प्रसारण देश को एक सूत्र में पिरोकर सभी देशवासियों के मातृभूति के प्रति समर्पण, सम्मान और स्नेह को राष्ट्रव्यापी स्वरूप प्रदान करता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के ओजस्वी और प्रेरणादायक वचन हमेशा हम सभी को प्रेरित करते हैं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मन की बात की 121वीं कड़ी में कहा कि पहलगाम में हुई आतंकी वारदात ने देश के हर नागरिक को दुख पहुंचाया है। आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की एकता और 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता, हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इस हमले के दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोरतम जवाब दिया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री मादी ने विज्ञान शिक्षा और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाई देने में महान वैज्ञानिक डॉ. के कस्तूरीरंगन के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अब भारत ने अपने स्पेस सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर के लिए भी खोल दिया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी द्वारा विकसित सचेत एप, कृषि एवं उद्यानिकी में हो रहे नवाचारों और एक पेड़ माँ के नाम अभियान के संबंध में भी चर्चा की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा चंपारण सत्याग्रह पर लिखी पुस्तक पढ़ने के लिए युवाओं को प्रेरित किया।

538 Views
What do you think?

Leave a Reply