शिवराज सिंह चौहान के पौधरोपण अभियान को चार वर्ष होने पर हरदा में पर्यावरणविद् गौरीशंकर मुकाती ने किया पौधरोपण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

दक्षिण कोरिया व सिंगापुर के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
 अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एक पौधा प्रतिदिन रोपने के अभियान को आज 4 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। उनकी उपलब्धि के अवसर पर हरदा में भी पर्यावरण प्रेमी गौरी शंकर मुकाती द्वारा दक्षिण कोरिया और सिंगापुर की टीम के साथ पौधारोपण किया गया। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए 19 फरवरी 2021 को मध्य प्रदेश की जीवन रेखा कहलाने वाली मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक से प्रतिदिन पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया था। उन्होंने अपनी पत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान के साथ पहला पौधा अमरकंटक में रौपा था। इस अवसर पर उन्होंने संकल्प लिया था कि वह अपने जीवन काल में प्रतिदिन एक पौधा अवश्य रोपेंगे। तब से आज तक वह देश के 20 से अधिक राज्यों में 4500 से अधिक पौधे लगा चुके हैं। आज इस अभियान के चार वर्ष उन्होंने पर जहां शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के छतरपुर में जटाशंकर धाम पर जल सखियों के साथ पौधारोपण किया, तो वहीं हरदा में पर्यावरणविद् गौरीशंकर मुकाती द्वारा दक्षिण कोरिया एवं सिंगापुर के प्रतिनिधियों साथ रुपई एग्री फारेस्ट प्रा.लि. के कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर दक्षिण कोरिया से गौंघा ली व क्युंघवा जी तथा सिंगापुर के व्हीएनवी डायरेक्टर संदीप राय चौधरी तथा इम्पका मुंबई के डायरेक्टर विक्रांत तिवारी, अमृता देवी विश्नोई पर्यावरण संस्था के अरविन्द सारन सहित रुपई के डायरेक्टर संजय तेनगुरिया, संजय चौधरी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री मुकाती ने कहा कि पर्यावरण को बचाने, मिट्टी के कटाव को रोकने, पानी और जीवन को बचाने के लिए पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। मैं बधाई देता हूं शिवराजसिंह चौहान को जिन्होंने वृक्षारोपण की महत्ता और मानव जीवन में उसकी उपयोगिता को प्रदर्शित करने वाला संकल्प लेते हुए उसका हर परिस्थिति में पालन किया। आज उनके इस अभियान को चार वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देता हूं और सभी पर्यावरण प्रेमियों से आव्हान करता हूं कि वह भी अपने जीवन में ऐसी पहल प्रारंभ करें। श्री मुकाती ने कहा कि आज समय की महति आवश्यकता है कि जल और जीवन को बचाने के लिए पौधरोपण को हमारे जीवन का अहम हिस्सा बनाना होगा।

553 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!