पंचकोशी यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं के लिए सौंपे दायित्व

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 अनोखा तीर, हरदा। आगामी दिनों में आयोजित होने वाली पंचकोशी यात्रा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर आदित्य सिंह ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नर्मदा तट पर आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। जारी आदेश अनुसार कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को नर्मदा पंचकोशी यात्रा में जिन स्थानों से यात्रियों का जत्था आगमन-प्रस्थान करता है, वहां पर वेरिकेटिंग कराने के निर्देश दिये है। इसी तरह जिला होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमाण्डर मयंक जैन को नावों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए लाइफ जेकेट पर्याप्त संख्या में रखने तथा गोताखोरों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह को यात्रा मार्ग में श्रद्वालुओं के लिए आवश्यक दवाईयां, मेडिकल किट तथा स्वास्थ्य परीक्षण के लिए डॉक्टर्स की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए है। उन्होने यात्रा मार्ग में एम्बूलेंस की व्यवस्था रखने के लिए भी कहा है। कलेक्टर श्री सिंह ने हरदा व टिमरनी के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नर्मदा घटों के पैदल पथ को तत्काल दुरूस्त कराने का कार्य किया जाए। उन्होंने यात्रियों के विश्राम के लिए स्कूल, धर्मशाला, पंचायत भवन में श्रद्धालुओं के रूकने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री सिंह ने विद्युत वितरण कम्पनी हरदा व टिमरनी के कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया है कि यात्रियों के सभी विश्राम स्थलों पर विद्युत की निर्बाध आपूर्ति तथा रात्रि में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जिला आबकारी अधिकारी यात्रा मार्ग में मदिरा का अवैध विक्रय रोकने के लिए निर्देश दिए हैं।

Views Today: 2

Total Views: 626

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!