मत्स्य पालन से जुड़ी गतिविधियों के पंजीयन हेतु शिविर आज

अनोखा तीर, हरदा। नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफार्म पर मत्स्य पालन से जुड़ी गतिविधियों के पंजीयन के लिए 20 फरवरी गुरूवार को शिविर आयोजित किया गया है। सहायक संचालक मत्स्योद्योग हरदा एके डांगीवाल ने बताया कि यह शिविर कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्र. 60 में संचालित मत्स्योद्योग कार्यालय में आयोजित किया गया है। सभी इच्छुक, पात्र एवं मत्स्यपालन से जुड़ी गतिविधियों से जुड़े व्यक्ति शिविर में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते है। उन्होने बताया कि इस डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से मत्स्य पालकों को ऋण सुविधा, मत्स्य सहकारी समितियों का सशक्तिकरण, जलीय कृषि बीमा, प्रदर्शन अनुदान, प्रशिक्षण आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

216 Views

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

Leave a Reply