अनोखा तीर, टिमरनी। नगर परिषद टिमरनी द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नि:शुल्क कन्यादान सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 फरवरी को गुरुवार प्रात: 8 बजे से कृषि उपज मंडी टिमरनी में आयोजित किया जाएगा। सामूहिक विवाह सम्मेलन में लगभग 142 जोड़ो का विवाह सम्पन्न होगा। बुधवार को मुख्यमंत्री कन्यादान योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह का कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया गया । इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पार्षद सुनील दुबे, बलराम डूडी सहित नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
444 Views





