केंद्रीय बजट पर हुई संगोष्ठी एवं परिचर्चा

अनोखा तीर, हरदा। आज हरदा भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट 2025-26 पर संगोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। भारत की अर्थ व्यवस्था सभी प्रमुख वैश्विक अर्थ व्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थ व्यवस्था है। प्रधानमंत्री माननीय मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर परिचर्चा और संगोष्ठी का आयोजन किया गया।  यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का बजट है, यह हर भारतीय के सपनों को पूरा करते हुए विकसित भारत मिशन के लिए लाया गया बजट है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा द्वारा बजट की मुख्य विशेषताएं रखी गई। जिसके द्वारा लाभांवित मध्यम वर्ग के बिंदुओं पर अपने विचार रखे। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं आईटीआई अध्यक्ष अशोक जैन द्वारा औद्योगित क्षेत्र में जो परिवर्तन और सरकार की सहभागिता पर अपने विचार रखे।  इसी श्रृंखला में नारियों की योजनाओं के विषय पर योगमाया शर्मा द्वारा अपने विचार रखे। वरिष्ठ भाजपा नेता टुटेजा द्वारा सिक्ख समाज के लिए मोदी जी द्वारा उठाये गए सराहनीय कदम के लिए धन्यवाद प्रेषित किया गया। किसान हितैषी विषय और प्रावधानों पर जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला द्वारा प्रकाश डाला गया। शिक्षा निति और युवाओं में स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए बसंत राजपूत द्वारा विस्तारित पक्ष रखा गया। केंद्र सरकार द्वारा संचालित मुद्रा लोन की प्रासंगिकता पर केट अध्यक्ष सरगम जैन द्वारा विषय रखा गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने किया एवं कार्यक्रम की प्रस्तावना अभियान संयोजिका प्रियंका दुबे द्वारा रखी गई। अलग – अलग स्थानों पर भी इसी प्रकार की संगोष्ठियों आयोजित करने की योजना बनाई गई। कार्यक्रम में सुदीप मिश्रा, राजेश अग्रवाल, सूरज विश्नोई, सौरभ तिवारी, कमल बांगर्ड, प्रदीप सोनी इत्यादि कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार हरदा नगर मंडल अध्यक्ष नितेश बादर द्वारा प्रस्तुत करते हुए केंद्रीय बजट पर अपने विचार व्यक्त किए गए।

420 Views

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

Leave a Reply