अनोखा तीर, हरदा। अपने ही खेत में काम करने के दौरान मंगलवार शाम करीब ५ बजे एक ५५ वर्षीय व्यक्ति को दीवड़ ने कांट लिया। घटना की सूचना परिजनों दी गई। जिसके बाद वह उसे जिला अस्पताल लेकर आए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गा प्रसाद पिता चुन्नीलाल कतिया उम्र ५५ वर्ष निवासी ग्राम लिलाडिया थाना शिवपुर अपने खेत में काम कर रहा था। तभी शाम को उसके दाये पेर में एक दीवड सांप ने कांट लिया। जिसकी सूचना उसने अपने परिवार वालों की दी। जिसके बाद दुर्गाप्रसाद को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। दुर्गाप्रसाद के जिस पैर में दीवड़ ने कांटा उस पैर में धिरे-धिरे सूजन बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।
233 Views





