Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
खरगोन

नर्मदा महोत्सव पर बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए झूले के आयटम में लगी आग 

2 min read
Text Size:

 

विकास पवार बड़वाह – नर्मदा जयंती महोत्सव पर्व पर ग्राम सिरलाय के लोकेश पिता मदन सोलंकी ने 1 फरवरी को नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा घाट बड़वाह में लगने वाले मेले में अपने परिवार के लालन पालन की कमाई के लिए मनोरंजन के आयटम लगाए थे ।जिसमे बच्चों के लिए मिक्की माउस, जंपिंग,पानी की बोट, बच्चो की ट्रेन, चकरी, नाव ऐसे 6 आयटम लगाए थे। जिनकी कुल कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई जा रही है ।जिसमें अज्ञात कारणों से शनिवार रात्रि में आग लग गई ।आग लगने के दौरान नावघाट खेड़ी पर अन्य झूले संचालकों का भी कुछ दूरी पर सामान रखा था ।यह सभी झूले महोत्सव के कारण नर्मदा घाट पर लगाए गए । उक्त आयटम के संचालक लोकेश सोलंकी प्रतिदिन निगरानी कर रहे थे। जो शनिवार रात्रि 8 बजे घटनास्थल पर सामान को देखकर गए थे ।जबकि पास में ही अन्य झूले संचालक के मजदूर रुके हुए थे ।उनको ध्यान रखने का बोलकर गए थे। जिसके बाद वह अपने घर ग्राम सिरलाय चले गए थे । झूला संचालकों के मजदूरो ने सुबह 8 बजे लोकेश सोलंकी को दूरभाष पर सूचना देते हुए कहा की आप का पूरा सामान जल गया है, लोकेश सोलंकी अपने भाइयों के साथ घटना स्थल पर आए। जहा मौके स्थल का जायजा लेकर लोकेंद्र ने बड़वाह थाने में आवेदन के माध्यम से घटना की जानकारी दी । इस पर थाना प्रभारी बलराम राठौड़ ने कहा की मौके पर जाकर मुआयना किया जाएगा । मामले में जांच के आधार पर दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी ।

662 Views
What do you think?

Leave a Reply