Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
मध्य प्रदेश

बैठक से अनुपस्थित होने पर 7 अधिकारियों का 3-3 दिन का वेतन काटने के निर्देश

1 min read
Text Size:

मुरैना:-साप्ताहिक बैठक में लंबित पत्रों की समीक्षा कलेक्टर द्वारा की जाती है। किन्तु टीएल बैठक से 7 अधिकारी बिना सूचना के अनुपस्थित पाये गये, जिस कारण उनके विभागों की समस्या का समाधान बैठक में नहीं हो सका। उन अधिकारियों का कलेक्टर अंकित अस्थाना ने 3-3 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये है। जिनमें जनपद सीईओ पोरसा देवेन्द्र जैन, जनपद सीईओ पहाडगढ़ रामपाल करजरे, जनपद सीईओ कैलारस, सीएमओ बानमौर, सीएमओ अम्बाह शाबिर कौशर, जिला शिक्षा अधिकारी एके पाठक, जौरा सिंचाई विभाग के उपयंत्री शामिल हैं।

397 Views
What do you think?

Leave a Reply