Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
खरगोन

वाल्मीकि समाज ने हर्षोउल्लास से मनाया गोगा नवमी पर्व, नगर में निकाला भव्य जुलूस

2 min read
Text Size:

विकास पवार, बडवाह – गोगा नवमी पर्व को लेकर स्थानीय वाल्मीकि समाज द्वारा गोगादेव महाराज का हर्षोउल्लास के साथ नगर में मंगलवार रात्रि में जुलूस निकाला। यह जुलूस गोगादेव महाराजा की विशेष पूजन अर्चन के बाद शाम बजे 7:30 बजे गणगौर घाट स्थित गोगादेव मन्दिर से प्रारंभ हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज की महिला पुरुष एवं युवा सपरिवार इस जुलूस में शामिल हुए। जुलूस में ढ़ोल-ताशे एवं डीजे की धुन पर युवा एवं पुरुष थिरकते चल रहे थे। यह जुलूस नगर के गणगौर घाट, सराफा बाजार, गोल बिल्डिंग, एमजी रोड मुख्य चौराहा होकर रात्रि करीब 11 बजे इंदौर रोड़ स्थित वीर गोगादेव के मंदिर प्रांगण पहुंचा।

नगर में अनेक संघठन और समाजसेवियों ने किया स्वागत

नगर के मुख्य मार्गो पर जुलूस निकलने के दौरान अनिल रॉय मित्र मंडल, माझी कहार युवा मित्र मंडल, हरि हर मित्र मंडल,विश्व हिंदू परिषद सहित राजनितिक, सामाजिक संगठनों ने भव्य स्वागत किया। वही हरि हर मित्र मंडल ने प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 108 दीपों से गोगादेवजी की प्रतिमा की महाआरती कर प्रसाद वितरित किया। साथ ही विभिन्न धर्मावलम्बियो ने गोगादेव की छड़ी की पूजा अर्चना कर दर्शन लाभ लिया।

जुलूस में पुलिस प्रसाशन रहा अलर्ट

इस जुलूस के दौरान थाना प्रभारी बलराम राठौड़ अपने दल बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट नजर आए। साथ ही समाज के वालिंटियर नियुक्त कर सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया। वही नगर पालिका द्वारा यात्रा मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था के साथ ही सफाई व्यवस्था का इंतजाम किया गया।

726 Views
What do you think?

Leave a Reply