अनोखा तीर, हरदा। आज नगर पालिका की टीम द्वारा नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। शहर में बिगड़ैल ट्रैफिक की वजह से विभिन्न मार्गों पर आमजन अक्सर जाम की समस्या का सामना करते हैं। इसकी वजह से लोगों को जाम के बीच से गुजरने के दौरान काफी समय गवाना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए मुख्य नगर पालिका आधिकारी कमलेश पटीदार द्वारा नपा की टीम के द्वारा घंटाघर, बड़ा मंदिर के पास, शिवाजी चौक, पुरानी सब्जी मंडी, पटवा बाजार के पास दुकानों के आगे सड़क पर रखे होर्डिंग बोर्ड सहित अन्य सामान को जब्त किया। लगभग 30 दुकानों पर 22 हजार 300 रुपए के चालान बनाए गए और 3 ट्राली समान जब्त किया। मुख्य नपा आधिकारी कमलेश पाटीदार ने कहा कि शहर में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर को अतिक्रमण से मुक्त किया जा सके।

Views Today: 2
Total Views: 200

