किर्गिस्तान से वापस लौटा सनावद का कुशाग्र सावनेर, बयां किये वहां के खतरनाक हालात

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, सनावद। खरगोन जिले के सनावद का छात्र कुशाग्र पिता गजानंद सावनेर किर्गिस्तान से सकुशल वापस लौट आया है। कुशाग्र किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। पिछले दिनों वहां स्थानीय और बाहर से पढ़ने आए युवकों के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद बिगड़ी कानून व्यवस्था के बीच छात्रों को वापस भारत भेज दिया गया। कुशाग्र ने बताया कि वहां स्थिति अभी भी ठीक नहीं है और शांति व्यवस्था बहाल होने के बाद ही वह वापस किर्गिस्तान जाएगा।

कुशाग्र ने बताया कि वहां सुरक्षा की दृष्टि से किर्गिस्तान में बाहर से आने वाले नागरिकों को वापस भेज दिया गया था। वही राजधानी बिश्केक में शांति व्यवस्था बहाल ना हो तब तक वापस नहीं आने की बात कही गई। युवक साढ़े 5 साल के लिए किर्गिस्तान में एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए अक्टूबर 2023 में किर्गिस्तान गया था। वहीं इसी साल 17 मई को युवकों के गुटों में विवाद हो गया। इस विवाद में स्थानीय तीन युवकों की मौत हो गई। जिसके बाद वहां पर शांति व्यवस्था बिगड़ गई। युवक के पिता गजानंद सावनेर ने कुशाग्र के परिवार में सकुशल पहुंचने व माता, बहन अन्य परिवारजनों ने खुशी जाहिर की।

Views Today: 2

Total Views: 220

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!