मतदान करने पर..

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा चुनाव में नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए जिले के चिकित्सक भी इस महायज्ञ में अपना योगदान देंगे। इंडियन मेडिकल एसोशियशन के अध्यक्ष डॉ.मनीष शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव में अपना वोट करने वाले सभी जागरूकता मतदाताओं को जिले के सभी चिकित्सकों द्वारा परामर्श, पैथालॉजी जांच, सोनोग्राफी व सीटी स्केन के शुल्क में 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। उन्होने बताया कि मतदाता अपनी उंगली पर लगे अमिट स्याही के निशान को दिखाकर इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। जिले के सभी प्रायवेट अस्पतालों में भी मतदाताओं को 7 मई को इस सुविधा का लाभ दिया जाएगा।

138 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!