आज पॉलिटेक्निक कॉलेज से होंगे रवाना मतदान दल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा निर्वाचन के लिए 7 मई को जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान सम्पन्न होगा। इससे एक दिवस पूर्व 6 मई को मतदान दलों को निर्वाचन के लिए इवीएम मशीन एवं वीवीपीएट एवं अन्य मतदान सामग्री का वितरण कर पॉलिटेक्निक कॉलेज से संबंधित मतदान केन्द्र के लिए रवाना किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह ने निर्देश दिए कि किसी भी मतदान दल के कर्मचारियों को सामग्री प्राप्त करने के लिए लाइन में न लगना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने हरदा व टिमरनी के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदान दल को उसकी निर्धारित सीट पर ही पूरी मतदान सामग्री दी जाए। साथ ही मतदान दलों के लिए चाय नाश्ते की व्यवस्था भी व्यवस्थित ढंग से की जाए, ताकि मतदान दल के अधिकारी कर्मचारियों को परेशानी न हो। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि मतदान दलों को इवीएम व वीवीपीएट वितरण से पूर्व प्रात: स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। स्ट्रांग रूम खोलते समय अभ्यर्थी या उनके प्रतिनिधि भी उपस्थित रह सकते है। सभी अभ्यर्थियों को इस संबंध में सूचना जारी कर दी गई है। सामग्री वितरण स्थल पर सभी सेक्टर अधिकारी तथा मतदान दलों के साथ ड्यूटी करने वाले विशेष पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

Views Today: 4

Total Views: 108

Leave a Reply

error: Content is protected !!