नशे में कीटनाशक का पानी पीने से मजदूर की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। शनिवार शाम को सिराली से हरदा लाने के दौरान एक युवक की मौत हो गई। रविवार सुबह जिला अस्पताल में मृतक के शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर परिजनों के बयान ले रही है। मिली जानकारी के अनुसार सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम डगावाशंकर निवासी मुकेश गांव के ही किसी किसान के यहां मूंग की फसल में पानी देने का काम कर रहा था। इस दौरान उसने शराब के नशे में मूंग की फसल में देने वाली दवाई मिले पानी को धोखे से पी लिया। जिसके बाद वह खेत में ही बेसुध हो गया था, जिसे उपचार के लिए उसी समय नजदीक के ही एक गांव में निजी चिकित्सक को दिखाया गया था। जिसके बाद परिजन उसे वापस अपने गांव ले गए। शनिवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर दोबारा से सिराली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां लाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

99 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!