तक्षशिला एकेडमी का परीक्षा परिणाम 93 प्रतिशत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा 10वी एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें शहर की तक्षशिला एकेडमी का परीक्षा परिणाम 93 प्रतिशत रहा। तक्षशिला एकेडमी के छात्र पारस विश्वकर्मा ने कॉमर्स संकाय में जिले की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं बायो संकाय से श्रेया पुनासे ने जिले की प्रावीण्य सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था में कक्षा 12वीं में कॉमर्स संकाय में कुल 62 छात्रों में से प्रथम श्रेणी में 49 तथा द्वित्य श्रेणी में 13 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इसी तरह विज्ञान संकाय में कुल दर्ज संख्या 78 जिसमें प्रथम श्रेणी में 51 तथा द्वितीय श्रेणी में 21 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। कक्षा 10वीं में कुल दर्ज संख्या 93 जिसमें से प्रथम श्रेणी में 48 तथा द्वितीय श्रेणी में 16 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। छात्र-छात्राओ की इस सफलता पर संस्था के डायरेक्टर उत्तमसिंह चौहान तथा प्रिंसिपल सर तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

Views Today: 4

Total Views: 190

Leave a Reply

error: Content is protected !!