बाईक सवार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। बीती रात देवास जिले के सतवास के तीसरा मील के पास एक बाइक ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को टक्कर मारकर घायल कर दिया है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सतवास के बलराम पिता रामभरोस कोरकू उम्र लगभग 55 साल ने तीसरा मील में पानी देने का ठेका लिया है। जहां रात को गेहूं पिसवाकर आटे की बोरी को सिरपर रखकर आने दौरान सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसे टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। जिसे उपचार के लिए पहले सतवास लाया गया। जहां उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए हरदा जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

106 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!