कांग्रेस प्रत्याशी टेकाम के पक्ष में कमलनाथ ने की मोरगढ़ी में सभा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले की खिरकिया तहसील के ग्राम मोरगढ़ी में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अगर यहां से कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम को जीत मिलती है तो यहां छिंदवाड़ा की तर्ज पर ही विकास कार्य किए जाएंगे। पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में मध्यप्रदेश घोटालों का प्रदेश बन गया है। यहां न तो युवाओं को रोजगार मिला है। न किसानों को उनका हक मिल पाया है। वही महिलाओं पर प्रदेश में अत्याचार बढ़ गए है। मध्य प्रदेश आज बेरोजगारी में नंबर वन है। उन्होंने कहा भाजपा धर्म को राजनीति से जोड़ती है, जबकि धर्म आचार विचार का विषय है। उन्होंने बताया कि छिंदवाड़ा में सबसे बड़ा हनुमान मंदिर बनाया है। जबकि भाजपा अयोध्या में बने राम मंदिर पर राजनीति कर रही है। राम मंदिर पर किसी एक का पट्टा नही है। राम मंदिर का निर्माण देश के आम लोगो के सहयोग से हुआ है। वो हम सभी का है। उन्होंने कहा- पिछले 28 सालों से आपने एक ऐसे सांसद को चुना है। जिसने क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किए है और न ही उन्हें कोई जानता है। जबकि चालीस सालों से सांसद रहते उन्होंने छिंदवाड़ा का सर्वांगीण विकास किया है। लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता से झूठे वादे कर सरकार बनाती है। जनता की ओर से चुनी गई हमारी सरकार को भाजपा ने खरीद फरोख्त कर गिराने का काम किया है।

155 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!