धूल के गुब्बार से वाहन चालकों का बुरा हाल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर हंडिया। बैतूल- इन्दौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लम्बे समय से मुख्य मार्ग पर मिट्टी के चलते आए दिन धूल का गुब्बार उठने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बताया जाता है कि कोलीपुरा टप्पर के पास हाइवे बनाने वाली कम्पनी द्वारा मार्ग का निर्माण कार्य कछुआ गति से किया जा रहा है। जिससे इस मार्ग पर साइड से निकलने वाले भारी वाहन और दो पहिया वाहन चालकों को धूल के गुब्बार के चलते अनेक परेशानी हो रही है। कुछ वाहन चालकों ने बताया है कि मार्ग पर निर्माण कार्य के नाम पर केबल मिट्टी भरी मुरम डाली गई है। जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन धूल के उठते गुब्बार में दो पहिया वाहन चालक को दिखते नहीं और वह हादसों का कारण बन जाते हैं। धूल के कण नाक के रास्ते शरीर में जाते हैं, ऐसे में दमे की बीमारी, व अन्य बीमारी का पर्याय बन सकतीं है।

104 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!