ईद-उल-फितर … सजदे में झुका सिर, अमन-सौहार्द की मांगी दुआ  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

मुख्यालय समेत जिलेभर में गुरूवार को ईद-उल-फितर का त्यौहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सुबह ९ बजे ईदगाह में विशेष नमाज अता की गई। इसी के साथ शहर की अन्य मस्जिदों में भी नमाज अता कर अमन और खुशहाली के लिये दुआ मांगी। इस अवसर पर सुरक्षा के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा।  

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यालय समेत जिलेभर में गुरूवार को ईद-उल-फितर का त्यौहार उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दिन मुस्लिम समाज के लोग विशेष नमाज के लिए सुबह 9 बजे बायपास स्थित ईदगाह में जुटे। जहां संयुक्त रूप से नमाज अदा की। सजदे में सिर झुकाया और अमन एवं सौहार्द की दुआ की। इस मौके पर जामा मस्जिद के इमाम व शहर काजी मुफ्ती मोहम्मद रिजवान ने ईदगाह में मौजूद हजारों मुस्लिम धर्मावलंबियों को देश की खुशहाली, अमल और शांति की दुआ के साथ नमाज अता कराई। इसके बाद मुस्लिम रोजेदारों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं लोगों ने भाईचारे के साथ रहने का पैगाम भी दिया। इसी दिन ईद के मुबारक मौके पर उल्लास का वातावरण रहा। घरों घर सेवईयां की मिठास और बड़े-बुजर्ग एवं बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी। जानकारी के अनुसार ईद के मौके पर विभिन्न इलाकों में चहलपहल बनी रही। इस अवसर पर बायपास रोड स्थित ईदगाह में सुबह 9 बजे ईद की नमाज अदा की। उससे पहले सुबह साढ़े 8 बजे हुसैनी मस्जिद मापुरा तथा ८ बजकर 45 मिनिट पर नियाजी मस्जिद कब्रस्तान में नमाज अता की। वहीं खेड़ीपुरा स्थित मोहम्मदी मस्जिद में सुबह सवा 9 तथा पचकोड़ी मस्जिद कुलहरदा में साढ़े 9 बजे नमाज अता की गई।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

ईद उल फितर के मौके पर हजारों मुस्लिम धर्मावलंबियों की संयुक्त नमाज के चलते जिला एवं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। साथ ही ट्राफिक कंट्रोल की दिशा में कई रूटों को डायवर्ट किया गया। इस दौरान सभी मस्जिद क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं जिला एवं पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी लगातार भ्रमण पर थे।

ईदी पाकर खुश हुए बच्चे

ईद के त्यौहार को यादगार बनाने के लिए मुस्लिमजनों ने बच्चों समेत पूरा परिवार नए कपड़े पहने था। जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इसी दिन बड़े-बुजूर्गो से ईदी पाकर बच्चे खुश नजर आए। उन्हें महिनेभर से ईदी का इंतजार था, जो गुरूवार को त्यौहार के मौके पर पूरा हुआ। ईद पर सेवंईया सहित पकवानों का लुत्फ भी लिया।  

Views Today: 2

Total Views: 156

Leave a Reply

error: Content is protected !!