अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा निर्वाचन के लिए आयोजित मतदाता जागरूकता गतिविधियों के तहत सोमवार को कलेक्टर आदित्य सिंह ने मतदाता जागरूकता प्रचार वाहन को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन 8 से 15 अप्रैल तक खिरकिया नगर के सभी वार्डों का भ्रमण करेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया व अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
116 Views

