हरदा जिले में प्रतिबंधित की जाए नशीले पदार्थो की बिक्री : विधायक दोगने

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में नशीले पदार्थों पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने पुलिस अधीक्षक को पत्र प्रेषित किया है। पत्र के माध्यम से विधायक श्री दोगने ने बताय कि हरदा जिले में एमडी ड्रग, अफीम, गांजा एवं अन्य प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री असामाजिक तत्वों द्वारा खुलेआम की जा रही है। जिससे हरदा जिले एवं पुलिस प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है। उक्त नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों के घर बर्बाद हो जाते है एवं युवा इसके आदि होते जा रहे है। अत: उक्त प्रकरण को प्राथमिकता से अपने संज्ञान में लेकर हरदा जिले में नशीले पदार्थो की बिक्री को प्रतिबंधित कर बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।

155 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!