अनोखा तीर, हरदा। हरदा तहसील के बैरागढ़ हलके के पटवारी झनकलाल पवार को अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम हरदा कुमार सानू देवड़िया ने बताया कि निलंबन आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि निलंबन अवधि में पटवारी का मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय हरदा रहेगा।
121 Views

