चुनाव के लिए 8 अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार लोकसभा निर्वाचन के लिए नाम वापसी तथा चुनाव चिन्ह आवंटन की कार्यवाही सोमवार को बैतूल कलेक्ट्रेट स्थित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी अशोक भलावी को चुनाव चिन्ह हाथी आवंटित किया गया। भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी दुर्गादास उइके को चुनाव चिन्ह कमल आवंटित किया गया। जबकि इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी रामू टेकाम को चुनाव चिन्ह हाथ आवंटित किया गया। इसके अलावा भारत आदिवासी पार्टी के अभ्यर्थी अनिल उइके को चुनाव चिन्ह हॉकी और बॉल आवंटित किया गया। स्वतंत्र किसान पार्टी के अभ्यर्थी बारस्कर सुभाष कोरकू को चुनाव चिन्ह गन्ना किसान आवंटित किया गया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अभ्यर्थी सुनेर उइके को चुनाव चिन्ह आरी, निर्दलीय अभ्यर्थी भागचरण बरकड़े को चुनाव चिन्ह अंगूर तथा निर्दलीय अभ्यर्थी भूरेलाल छोटेलाल बैठेकर को चुनाव चिन्ह चार पाई आवंटित किया गया।

118 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!