ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में आयोजित होंगी मतदाता जागरूकता रैली

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर श्री सिंह ने हरदा, टिमरनी, सिराली व खिरकिया के मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा तीनों जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को मतदाता जागरूकता ध्वज प्रदान किए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया व अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिसोनिया ने बताया कि आज से 15 अप्रैल तक जिले के तीनों विकासखण्डों के प्रत्येक ग्राम एवं चारों नगरीय निकायों के सभी वार्डों में मतदाता जागरूकता ध्वज के साथ मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी एक सप्ताह का भ्रमण कार्यक्रम तैयार कर रूट चार्ट बना लिया गया है। ध्वज के साथ मतदाता जागरूकता रैली 15 अप्रैल को वापस जिला मुख्यालय पर आकर संपन्न होगी।

102 Views

Leave a Reply