विद्युत कम्पनी व जल संसाधन के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर श्री सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जल संसाधन विभाग और विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान कार्यपालन यंत्री जल संसाधन डीके सिंह व सुश्री सोनम वाजपेयी, विद्युत वितरण कम्पनी के महाप्रबन्धक अनूप कुमार सक्सेना व उप महाप्रबन्धक आरके अग्रवाल सहित दोनों विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि इन दिनों ग्रीष्मकालीन मूंग के लिए नहरों से सिंचाई का कार्य चल रहा है। किसानों को असुविधा न हो तथा नहरों के माध्यम से अंतिम छोर के किसान के खेत तक पानी पहुँचे, इसके लिए जल संसाधन विभाग व विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होने जल संसाधन विभाग व विद्युत कम्पनी के अधिकारियों से कहा कि उनकी ड्यूटी के दौरान यदि कोई शरारती व असामाजिक तत्व शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते है तो ऐसे में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें और संबंधित के विरूद्ध निकटतम पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाए।

85 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!