सरसों उपार्जन के लिए बनाए 7 उपार्जन केन्द्र

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। रबी विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर सरसों उपज विक्रय के लिए 7 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हंै। उपसंचालक कृषि संजय यादव ने बताया कि इन उपार्जन केन्द्रों में सेवा सहकारी समिति रूपीपरेटिया तिरूपति वेयर हाउस टिमरनी रोड़ उड़ा, एम्ब्रोसिया सीड प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड शासकीय वेयर हाउस सुल्तानपुर, सेवा सहकारी समिति सोनतलाई शासकीय वेयर हाउस खेड़ा, सेवा सहकारी समिति छिदगांवमेल शासकीय वेयर हाउस बघवाड़, सेवा सहकारी समिति आलमपुर अनन्या वेयर हाउस दूधकच्छकला, सेवा सहकारी समिति टेमागांव विद्या वेयर हाउस धौलपुरकला तथा सेवा सहकारी समिति मांदला शासकीय वेयर हाउस सक्तापुर शामिल है। उन्होने बताया कि किसान भाई सरसो उपार्जन के लिए इन 7 उपार्जन केन्द्रों के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक कर सकते हैं।

Views Today: 2

Total Views: 88

Leave a Reply

error: Content is protected !!