50 यूनिट ब्लड संग्रहित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सिंधी समाज द्वारा आगामी १० अपै्रल को भगवान झूलेलाल का जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में शहर की बड़ी सिंधी कालोनी में सिंधी समाज के युवाओं और महिलाओं ने 50 यूनिट ब्लड डोनेट किया है। समाज के अध्यक्ष तोलाराम असरानी एवं सचिव जयपाल धमेजा ने बताया कि ब्लड की कमी से लोगों की जान पर खतरा बन आता है इसी बात को ध्यान में रखते हुए समाज के युवाओं और महिलाओं ने अपने आराध्य भगवान झूलेलाल की जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में अपनी स्वेच्छा से आकर रक्तदान किया है। उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल सोमवार शाम को झूलेलाल मंदिर प्रांगण में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं 9 अप्रैल मंगलवार को कुकिंग कांप्टीशन का आयोजन किया जाएगा। जिसमे समाज की महिलाओं और बेटियों के द्वारा घरों से व्यंजन तैयार कर स्टॉल लगाए जाएंगे। वहीं 10 अप्रैल बुधवार को महाआरती कीर्तन, दोपहर में लंगर व शाम को विशाल शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली जाएगी। आयोजन के लिए समाज के युवा वर्ग को जवाबदारी दी गई।

106 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!