नवनियुक्त परिवीक्षाधीन अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान हरदा में स्टेट बैंक ने 12 नवनियुक्त परिवीक्षाधीन अधिकारियों को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की कार्यप्रणाली को जानने हेतु प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही ग्रामीण परिवेश को समझने एवं बैंकिंग एवं सरकारी विभागों कि कार्यप्रणाली को जानने हेतु विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी, स्व सहायता समूह एवं कृषि विज्ञानं केंद्र, हरदा का भी भ्रमण किया। नव नियुक्त अधिकारीयों को ग्रामीण परिवेश एवं ग्रामीणों को ऋण प्राप्त करने में होने वाली परेशानियों के बारे में पता चला, साथ ही कृषि ऋण को प्रदान करते वक्त देखने वाली जरुरी बातें भी जानी। हरदा के अपर कलेक्टर नागार्जुन बी गौड़ा ने भी प्रशिक्षणर्थियों को सम्बोधित किया। यह कार्यक्रम के फैकल्टी नीरज याज्ञनिक, एसबीआईएलडी भोपाल ने किया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग दिनेश शाक्य, निदेशक ग्रामीण ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान हरदा, यशपाल पटेल, मुख्य प्रबंधक, एसबीआई कृषि वाणिज्यक शाखा हरदा, असित खरे, मुख्य प्रबंधक, मुख्य शाखा एसबीआई हरदा, परमेश्वर दयाल, प्रबंधक, मनीष जायसवाल, का भी योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन पर प्रशिक्षण प्राप्त व्यक्तियों के स्वरोजगार एवं सफलता की कहानियों से हुआ। आर सेटी के समस्त स्टाफ सुरेश धनगर, सुनील कुमार, राहुल जयसवाल, श्रीमती शिवानी राजपूत, श्रीमती किश्वर खान का भी सहयोग रहा।

Views Today: 10

Total Views: 206

Leave a Reply

error: Content is protected !!