आफत के गुब्बार …. ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

हरदा से हंडिया के बीच निर्माणाधीन फोरलेन हाइवे पर कुसिया के पास लगे डस्ट के बड़े-बड़े ढ़ेर इन दिनों तेज हवा के साथ आफत के गुब्बार में तब्दील हो रहे हैं। जिसके चलते हाइवे के छोटे से टुकड़े में राहगिरों को खासी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इतना ही नही, नजदीक के गांव में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य वर खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, हाइवे से गुजरने वाले दो एवं चारपहिया वाहन के अलावा पैदल राहगिर कुछ ही देर में समस्या की जद से बाहर हो जाते हैं। किंतु आसपास के आबादी क्षेत्र में इसी डस्ट ने विकराल रूप ले रखा है, जो कि स्थानीय लोगों की ज्वलंत समस्या है। बावजूद इसका स्थायी समाधान नही हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक इसका कोई उपाय नही किया तो बारिश से पहले पूरे ढ़ाई महिने डस्ट से का दंश भोगना पड़ेगा। इधर, एक्सपर्टस् के अनुसार निर्माण कार्यो में लगने वाली डस्ट मानव शरीर के लिये हानिकारक है। खासकर आंखों में जलन तथा बीमारी से ग्रस्त बड़े-बुजूर्गो के लिये घर बैठे आफत से कम नही है।

128 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!