बदला-बदला मिजाज.. घने बादलों के चलते बूंदाबांदी के आसार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विगत एक-दो दिनों से क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला-बदला दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी ओर पडोसी जिला बैतूल समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में बारिश और ओले बरसने की खबर सामने आई है। संभवत ये उसी का असर है, जो यहां ठंडी हवाओं का दौर तथा आसमान में रह-रहकर घने बादलों का डेरा देखने को मिल रहा है। उधर, मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले एक-दो दिन यानि मंगलवार-बुधवार को मौसम मेहरबां होने के आसार हैं। इन सबके बीच किसानों ने अपनी फसल समेत अन्य सामानों को सुरक्षित करना शुरू कर दिया है। किसानों के मुताबिक बारिश होने से ग्रीष्मकालीन मूंग को पूरी एक सिंचाईं का फायदा है। क्योंकि, इन दिनों मूंग के खेतों में कहीं पहला तो कहीं दूसरा पानी चल रहा है। अगर गर्मी के दिनों में मूंग की फसल को ऊपर का एक या दो पानी मिल जाए तो समझो किसानों की बल्ले-बल्ले है।

Views Today: 2

Total Views: 68

Leave a Reply

error: Content is protected !!