अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन में शुक्रवार को अवैध शराब के विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन की रोकथाम के लिए कार्यवाही की गई। जिला आबकारी अधिकारी रितेश लाल ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने वृत हरदा के खेड़ीपुरा व छोटी हरदा, वृत खिरकिया के ग्राम बेडियाखुर्द, पिपल्या, रेहटाकलां एवं वृत टिमरनी के ग्राम बेड़ी, दोगलीघाट, हंडिया, अजनास व रेलवा में दबिश देकर 54 पाव देशी शराब, 11 केन बीयर, 16 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं 440 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। मुद्देमाल जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 9 प्रकरण दर्ज किए गए। जप्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य 52810 रुपए है।
92 Views

