बारह बोर का कट्टा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, टिमरनी। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, थाना प्रभारी सुशील पटेल के आदेशानुसार अवैध हथियार की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सिवनी मालवा से आने वाले 2 व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली। जहां उनमें से एक युवक राहुल पिता सुरेश सोनी उम्र 20 साल निवासी लाइन पार टिमरनी के पास से लोडेड 12 बोर का कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपियों पर 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय पेश किया गया। गिरफ्तारी में निरीक्षक सुशील पटेल, सउनि राजेश रघुवंशी, सउनि हेरंब पांडे, प्रआर राजेश गुर्जर, योगेश पटेल, निलेश तिवारी, शांतिलाल कुमरे, मनोज नागले, आरक्षक महेंद्र, साइबर सेल आरक्षक कमलेश परिहार की विशेष भूमिका रही।

121 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!