अनोखा तीर, हरदा। अग्रवाल महिला महासभा के तत्वाधान में आयोजित गणगौर उत्सव अंतर्गत मानव सेवा एवं मूक प्राणियों के संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही बढ़ती गर्मी में पशु पक्षी के संरक्षण को बल दिया गया। महासभा की जिलाध्यक्ष सुनीला गोयल ने बताया कि महिलाओं का गु्रप मन की उडान ने गणगौर उत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आनंद का संचार किया। इस मौके पर माता गोरा की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं अखंड सुहाग की मंगल कामना की। साथ ही समृद्धशाली समाज में संयुक्त सहभागिता का संकल्प भी दोहराया गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष माया सिंहल ने संगठन में शक्ति पर जोर दिया। इस दौरान घरों घर रखने के लिये सकोरे वितरीत किए गए। इस दौरान अल्पना, स्वाति, पूर्वा , रिंकी, संजना, सरिता, ज्योति, वर्षा ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।
Views Today: 8
Total Views: 178

